फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पथराव और मारपीट करने में 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी में शनिवार की सुबह ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हुए पथराव व मारपीट मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पांच नामजद व छह अज्ञात आरोपी बनाए हैं। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर में गांव ओबरी निवासी फिदा हुसैन ने बताया कि वह शनिवार की की सुबह करीब 10 बजे ईद की नमाज के बाद गांव में घूमकर घर लौट रहे थे। तभी गांव निवासी चार लोग तेजी से स्कॉर्पियो कार से निकले तो गंदे पानी की छींटे आ गईं। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय शांत करा दिया और वह चले गए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ देर बाद कई अन्य लोग आए और मारपीट कर दी। साथ ही पथराव भी किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव ओबरी निवासी जावेद, सालिम, नफीस, इमरान और नाजिर समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें