फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मारपीट करने में दो सगे भाई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुन्जब्ता निवासी वीरपाल ने दो सगे भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वीरपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 7:30 बजे गांव में ही पंचायती बर्तन लेने के लिए गए थे। बर्तन गंदे होने पर साफ करने को कहा तो गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चार लोगों ने मारपीट करके घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव हसनपुर मुंजब्ता के निवासी राजपाल, रामकिशोर, पूनम और मिथलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन


चोरी की रिपोर्ट ढाई महीने बाद दर्ज

ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में चार मार्च की रात एक ग्रामीण के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने डेढ़ माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सैंधरी के निवासी संदीप कुमार ने बताया कि चार मार्च की रात उसके घर चोर घुसे और घर से दो छोटे बड़े सिलिंडर, दो छोटे बड़े इनवर्टर, एक बैटरा व अन्य सामान चोरी करके ले गए। आसपास तलाश करने पर कोई पता नहीं चल सका। करीब ढाई महीने बाद पुलिस ने इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें