फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पत्नी की हत्या के प्रयास कर आत्महत्या करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। पत्नी सपना का गला काटने के बाद फंदे पर लटक कर जान देने के आरोपी करन मौर्य के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव छितरपुर महरौला निवासी पप्पू ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में कहा कि उसकी बेटी सपना ने बहजोई के मोहल्ला मुराव टोला गंगा विहार कॉलोनी निवासी युवक करन मौर्य से प्रेम विवाह किया था। बीती 24 अगस्त को सुबह करीब साढ़े सात बजे घर में विवाद होने के कारण दामाद ने जान से मारने की नियत से बेटी सपना पर चाकू से वार कर दिया। इससे बेटी सपना का गला कट गया। घायल अवस्था में बेटी उसके पास पहुंची और पूरी बात बताई। सपना का उपचार सैफई के अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला सपना के पिता की तहरीर पर आरोपी करन मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 24 अगस्त को सुबह मोहल्ला मुराव टोला गंगा बिहार कॉलोनी निवासी युवक करन मौर्य का शव घर के आंगन में जीने के नीचे फंदे से लटका मिला था और पत्नी सपना घायल अवस्था में अपने मायके इस्लामनगर चली गई थी। परिजनों की ओर से करन मौर्य की हत्या किए जाने का अंदेशा जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें