फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लापता बच्ची के मामले में एक रिश्तेदार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी जीराज की सात साल की बेटी संगीता के लापता होने के मामले में सात दिन बाद एक रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने अपना मोबाइल फॉरमेट कर दिया है। इससे पुलिस का शक ज्यादा बढ़ गया है। पूछताछ के साथ मोबाइल डाटा को रिकवर कराने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

नौ फरवरी को संगीता अपने पिता जीराज और मां के साथ खेत से लौट रही थी। गांव में ही बरात का कार्यक्रम था। जिसको देखने के लिए वह रुक गई। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो जीराज तलाश करने के लिए निकले थे। रात तक नहीं मिलने पर 10 फरवरी को पुलिस को सूचना दी थी। संगीता के लापता होने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि बच्ची की तलाश में टीमें लगातार काम कर रही हैं। बच्ची का एक रिश्तेदार हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें