फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिरसी में निकला 72 ताबूतों का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी में माहे सफर की 22 तारीख को कर्बला के बहत्तर शहीदों की याद में शबीए ताबूत बरामद हुए। इसमें बड़ी संख्या में अजादारों ने शिरकत की। नबी ए करीम रसूले खुदा सलेलाहो अलेह को उनके नवासे हजरत इमाम हुसैन सहित कर्बला के शहीदों का पुरसा दिया।
विज्ञापन

अजाखाना दिवान खाना दालान में आयोजित मजलिस में मरसिया खाबर रजा व उनके साथियों ने पढ़ा। जबकि मजलिस को मौलाना अब्बास ने कर्बला के बहत्तर शहीदों के बारे में बयान करते हुए कहा कि नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन सहित यजीद की जालिम फौज ने कर्बला के मैदान में एक-एक करके उनके इकहत्तर साथियों को शहीद कर दिया था। मजलिस के बाद अंजुमन शमीमे ईमान की ओर से बहत्तर ताबूतों का जुलूस बरामद हुआ। अजाखाने से एक-एक करके ताबूत बरामद हुए। जुलूस में आगे छोटे-छोटे बच्चे हाथों में अलम लिए हुए या हुसैन या हुसैन की सदाएं देते हुए चल रहे थे, जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ इमाम बारगाह कलागर्बी पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें