फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दरगाह को शिफ्ट कराने के लिए खोदा गड्ढा, तैयार होगा फाउंडेशन

Thu, 26 Jun 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर हयातनगर में स्थित दरगाह को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए बुधवार को गड्ढा खोदा गया। फाउंडेशन तैयार होने के बाद दरगाह स्थापित होगी। मालूम हो कि दरगाह को 12 फीट तक हटा दिया गया है, जबकि 30 फीट पीछे दरगाह स्थापित की जानी है। दरगाह को शिफ्ट कर रही टीम का कहना है कि दरगाह को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह स्थापित करने में करीब एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

संभल-बहजोई मार्ग का लोकनिर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण किया जाना है। इस चौड़ीकरण से पहले नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित कर हटाया जा रहा है। अतिक्रमण की जद में दरगाह आ गई है। इसके नजदीक बनी मस्जिद को तो ध्वस्त किया जा चुका है। इस मस्जिद और दरगाह के सामने स्थित मंदिर का भी कुछ हिस्सा अतिक्रमण में शामिल है, जिसका कुछ अतिक्रमण हटाया भी जा चुका है। दरगाह को मुख्य मार्ग किनारे से 30 फीट पीछे शिफ्ट किया जाना है। 20 फीट चौड़ी व 25 फीट लंबी इस दरगाह को शिफ्ट करने के लिए रुड़की की टीम आई है।
बुधवार को टीम ने दरगाह को दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए गड्ढा खोदा। अब जल्द ही फाउंडेशन तैयार होगा, जिसके बाद दरगाह को सुरक्षित तरीके से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें