संभल। गांव नूरियो सराय में दो मोहर्रम को मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमनों ने मातम करके नोहा पढ़ा। इमाम हुसैन और उनके परिवारजन दो मोहर्रम को कर्बला पहुंचे थे। इसकी याद में शनिवार को परंपरागत मातमी जुलूस इमाम बारगाह जायर हुसैन नूरियो सराय से बरामद किया गया। मातमी जुलूस में हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल और आमारी लगे ऊंट के साथ रंग बिरंगी अलम थे। मातमी जुलूस इमाम बारगाह जायर हुसैन से इमाम बारगाह फरमान हुसैनी चौक, इमाम बारगाह सगीर हसन, हाजी अजहर होते हुए वापसी इमाम बारगाह जायर हुसैन जाकर समाप्त किया गया। इस दौरान मुकामी और दूसरे शहरों से आई मातमी अंजुमनों ने मातम व नोहाख्वानी की। संवाद