फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहाते समय करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बाबू सिद्दीकी (50) शनिवार की सुबह बाथरूम में नहाते समय करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जुनावई के रहने वाले बाबू सिद्दीक गांवों में चूड़ी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार की दोपहर तीन बजे वह साप्ताहिक बाजार से आकर नहाने के लिए छत पर बने बाथरूम में चले गए। काफी देर तब वह बाथरूम से नहीं निकले तो पिता मुर्तजा अली ने अपने पुत्र बाबू को आवाज देकर बुलाने का प्रयास किया। कोई जवाब न मिलने पर परिवार के लोगो छत पर पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा पीटा। तब भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और दरवाजा तोड़ा तो बाबू सिद्दीक बाथरूम के फर्श पर पड़े थे। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद पत्नी सागिरा बेगम व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनाें की मांग पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें