फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू कलह में मंडी व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के एक मोहल्ला के रहने वाले 40 वर्षीय मंडी व्यापारी ने शनिवार की रात पत्नी से अनबन होने पर कैथल बाजार के निकट खेत पर पहुंच कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी वर्षीय व्यक्ति की मंडी में आढ़त है। बताया जाता है कि परिवार में कई दिनों से कलह चल रही थी। शनिवार की रात भी व्यापारी की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद व्यापारी घर से निकल गया और पास के ही कैथल गांव के बाजार के पास खेत में पहुंच कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें