फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 16 Dec 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नेहटा के जंगल में सोमवार की सुबह चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश इमरान निवासी ईदगाह थाना अलीगंज जिला बरेली को गिरफ्तार किया है। इमरान भोजपुर में हुई महिला से लूट में वांछित चल रहा था। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है, सिपाही नीरज भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन




सीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना बनियाठेर प्रभारी मनोज कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ गांव नेहटा के जंगल में चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बाइक सवार इमरान को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, जो इमरान के दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगा।
मुठभेड़ के दौरान सिपाही नीरज जख्मी हो गए, सिपाही के गुम चोट भी आई हैं। पुलिस दोनों को चंदौसी सीएचसी ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर और एक बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक बरामद की है। सीओ ने बताया कि अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार इमरान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन




भोजपुर में महिला से कुंडल लूट में था वांछित
सीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 24 सितंबर 2025 की रात्रि में थाना भोजपुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में ग्राम पीपलसाना में अभियुक्त इमरान द्वारा अपने तीन साथियों के साथ एक घर में घुसकर एक महिला से तमंचा दिखाकर कुंडल लूटे गए थे। इस संबंध में भोजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें