धनारी। थाना क्षेत्र के सुनवर सराय में चुनावी रजिंश को लेकर युवक की पिटाई कर दी। युवक घायल होने पर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल को मेडीकल के लिए बहजोई भेज दिया। थाना क्षेत्र के सुनवर सराय निवासी युवक सुनील कुमार पुत्र चोखेलाल की गांव के तीन लोगों से चुनावी रजिंश चल रही थी।
पीड़ित ने पंचायत चुनाव में दूसरे पक्ष को वोट देने पर आरोपी लोग रजिंश मानने लगे। इसी को लेकर युवक के साथ रात्रि 11 बजे घर पर आकर मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। दूसरे दिन घायल युवक थाने पहुंचा और तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घायल को मेडीकल कराने के लिए बहजोई भेज दिया। घटना के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आ सके।