फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुख्यालय संभल में बनाने की मांग के लिए लेकर सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को रविराज चाहल एडवोकेट के नेतृत्व में सिंहपुरसानी में एकत्रित हुए और मुख्यालय संभल में बनाने की मांग की। इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

सिंहपुरसानी में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और गांव के प्रधान गिरिराज सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसमें गिरिराज सिंह ने कहा कि संभल तीर्थ नगरी है। संभल में हिंदू पर्यटकों का अक्सर आना जाना लगा रहता है। सुरक्षा के लिहाजा से जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में बनाया जाना आवश्यक है। अन्यथा संभल नगर से हिंदू आबादी पलायन करने के लिए बाध्य होगी।
धीरज सिंह ने कहा कि संभल नगर से हिंदू आबादी के पलायन को रोकने के लिए जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में बनाया जाना बहुत आवश्यक है। नजीर हुसैन ने कहा कि संभल नगर में जिला मुख्यालय बन जाने से संभल में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और हर धर्म हर समाज के व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। रविराज चाहल एडवोकेट ने कहा कि संभल नगर में जिला मुख्यालय बन जाने से असमोली ब्लॉक के दूरदराज के गांव आलिया नेकपुर, मढ़न, सेकपुरी आदि के ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मांग है कि जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में ही स्थापित किया जाए। इस दौरान नेमपाल सिंह, अशोक कुमार, पुनीत चाहल, अंकित कुमार, कलुआ, सुभाष कुमार, डॉ नाजिम, विमल कुमार, दुर्गेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें