संभल। सरकार आलम पनाह वारिस-ए-पाक का उर्स शानो शौकत के साथ मनाया गया। मंडी किशनदास सराय स्थित अंजुमने वारसिया चिश्तीया कादरिया में उर्स मुबारक सरकार वारिस पाक मनाया गया। इस अवसर पर महफिले जिक्रे रसूल, मजलिस शोहदाये कर्बला एवं तजकरा वारिस पाक किया गया। महफिले मिलाद हाफिज मुशाहिद हुसैन एवं उनकी पार्टी ने फरमाई। मोहम्मद हारून व उनकी पार्टी ने मजलिस शोहदा ए कर्बला यानी जिक्रे हुसैन किया। तनवीर संभली और उनकी पार्टी ने आले हुसैन अलेह सलाम का जिक्र किया। अपने-अपने समय अनुसार बुज़ुर्ग-गाने सिलसिला के कुल की रस्म अदा की गई। इसके साथ-साथ महफिले मुशायरा एवं तकरीर का दौर चला। इस दौरान सलमान संभली, तनवीर संभली, माजिद संभली, कामिल संभली, नौशाद संभली आदि ने कलाम पेश किए।
मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने मुल्क व कौम के लिए दुआ कराई। इस अवसर पर जिशान अली, मनाजिर हुसैन वारसी, रमीज इतरत वारसी, सैफ अली वारसी, फहीम वारसी, शरफ हुसैन वारसी, यासूब हुसैन वारसी, फरजंद अली वारसी आदि रहे। अध्यक्षता मौलाना जिहानत हुसैन इसराइली वारसी ने की। संचालन सलमान संभली ने किया।