फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की वीडियो और फोटो की बनाई जा रही फाइल, बारीकी से होगी समीक्षा : कोर्ट कमिश्नर

Fri, 22 Nov 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अभी तो वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के लिए पहुंचे थे, जामा मस्जिद का सर्वे फिर से किया जाएगा। बारीकी से फोटो और वीडियो फाइल का परीक्षण करने के बाद सर्वे के लिए जाएंगे। यह कहना है कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव एडवोकेट का।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की कोर्ट में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का वाद दाखिल किया गया था। न्यायालय ने उन्हें कोर्ट कमिश्नर की जिम्मेदारी दी है। मंगलवार को ही मस्जिद में पहुंचकर करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। इसकी फाइल तैयार की जा रही है। उसके बाद बारीकी से समीक्षा की जाएगी। उसके बाद सर्वे फिर करने जाएंगे। बताया कि न्यायालय ने 29 नवंबर को रिपोर्ट तलब की है। यदि सर्वे 29 नवंबर तक पूरा नहीं होता है तो न्यायालय से समय बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। न्यायालय में सर्वे रिपोर्ट बिंदुवार तैयार कर पेश की जाएगी। उसके बाद न्यायालय की ओर से निर्णय लिया जाएगा।



ये लोग हैं वादीसुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ

मंदिरों के संरक्षण को लेकर देशभर में चर्चा में रहते हैं अधिवक्ता पिता-पुत्र

हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन मंदिरों के संरक्षण को लेकर देशभर में चर्चा में रहते हैं। संभल जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा करने वाले वादीगण में हरिशंकर जैन भी शामिल हैं। पिता हरिशंकर जैन वादी हैं और विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर पर जुड़े हुए हैं। दोनों पिता पुत्र अयोध्या मामला, बनारस की ज्ञानवापी और मथुरा की ईदगाह प्रकरण में काफी चर्चा में रहे हैं। ताजमहल को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अब संभल जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने दावे को स्वीकार करते हुए सर्वे कराने के आदेश किए हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों पिता पुत्र की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें