फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन खेत में किसान की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। खेत पर पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैजना मुस्लिम निवासी भूरे सिंह (55) की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब लोगों ने खेत के चारों ओर की गई तारकशी के पास पड़े किसान को देखा और परिवार के लोगों को सूचना दी तो घर में चीख पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि भूरे सिंह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे खाना खाकर सरसों के खेत की रखवाली करने गए थे, वे खेत में बने मचान पर सो गए थे। शनिवार सुबह चार बजे खेत से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूट कर खेत में की गई तारकशी पर गिर गई। तार गिरने के दौरान तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी, जिसे सुनकर भूरे सिंह मचान से नीचे उतर आए।
खेत से बाहर निकलने के लिए जैसे ही उन्होंने तारकशी को हटाने की कोशिश की, उसमें करंट होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह खेत से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी नेमवती, चार बेटियां और एक बेटा हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें