फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वैवाहिक कार्यक्रम में सभासद और उनके पति के साथ मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Apr 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाडम सराय में 25 अप्रैल की रात्रि एक वैवाहिक कार्यक्रम में दावत के दौरान पूर्व सभासद के बेटे व भतीजे के द्वारा सभासद कुसुम और उनके पति प्रमोद सैनी के साथ मारपीट की गई। रंजिशन मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब पूर्व सभासद के बेटे समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि प्रमोद सैनी ने जो तहरीर दी, उसके मुताबिक 25 अप्रैल को लाडम सराय में दावत थी। इस दावत में पूर्व सभासद के बेटे यतेंद्र सैनी और भतीजा अनुज भी था। आरोप है कि इन लोगों ने रंजिशन गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। बीच-बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट की। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें