फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आलू के कट्टों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा, सात महिलाओं समेत 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू के कट्टों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा, सात महिलाओं समेत 12 लोग घायल
विज्ञापन

आलू के कट्टों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा, सात महिलाओं समेत 12 लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में आलू से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा पलटा। इसमें खेत से आलू की छंटाई कर घर वापस लौट रहे कैंटर पर सवार हयातनगर निवासी बारह मजदूर आलू के कट्टों में दब गए और घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी मजदूरों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन

हादसा जब हुआ जब हयातनगर थाना क्षेत्र के हयातनगर व सरायतरीन निवासी लगभग 18 मजदूर बुधवार की सुबह गांव चिरौली भगवंतपुर के एक खेत में आलू की छंटाई करने गए थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। शाम छह बजे के करीब मजदूर अपना काम निपटकर घर को रवाना हुए। उसी खेत से आलू से भरे कट्टे लदी कैंटर दिल्ली जा रही थी। घर जल्दी पहुंचने के लिए कुछ मजदूर आलू के कट्टों पर चढ़ गए तो कुछ महिलाएं आगे केबिन में बैठ गईं। आलू से लदा कैंटर जैसे ही गांव करीमपुर पहुंचा तो वह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंदक में जा पलटा। इसमें सवार हयातनगर निवासी विक्की, नैना, काजल, मीना, सचिन, राजेश, गायत्री, अजय, कल्कि और सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा निवासी राकेश, राजो व कुंता हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद चालक कैंटर को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें