फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उम्मीदों को झटका...2.4 लाख घरों के लिए सिर्फ चार हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत निगम की वर्टिकल व्यवस्था में लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। शहर में 2.4 लाख बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए सिर्फ चार हेल्प डेस्क हैं। जेई का कार्य क्षेत्र बंटने के बाद लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए अलग-अलग दफ्तरों में भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

अब तक कोई शिकायत होने पर लोग अपने नजदीकी बिजलीघर पर शिकायत करते थे और जेई के स्तर से समाधान हो जाता था। अब यदि किसी उपभोक्ता को बिजली सप्लाई से संबंधित परेशानी है तो उसे अलग दफ्तर में जाना होगा। मीटर या कनेक्शन से संबंधित परेशानी के लिए दफ्तर अलग है। बिजली की लाइन में खंभे से कोई फॉल्ट हा तो अलग जेई निस्तारण करेंगे।
फाल्ट एलटी लाइन में है तो कोई और जेई देखेंगे और बिजलीघर से ही दिक्कत है तो निवारण कोई और करेगा। एक जेई के कार्यक्षेत्र में सात-आठ बिजलीघर होने के कारण उपभोक्ता की जेई तक पहुंच कठिन हो जाएगी। उपभोक्ता संगठन का कहना है कि नई व्यवस्था में लोगों को भटकना पड़ेगा। हर हेल्प डेस्क पर सिर्फ एक कर्मचारी तैनात होने के कारण सीमित कॉल ही रिसीव हो पाएंगी। रविवार को भी बिजली कटौती की समस्या पर दौलतबाग हेल्प डेस्क का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


औसत के आधार पर बिल बना रहा स्मार्ट मीटर, लोग परेशान
बिजली अधिकारियों के दफ्तर में इन दिनों सबसे आम समस्या स्मार्ट मीटर से निकलने वाले बिलों की है। लोगों का कहना है कि मीटर रीडर घर पर रीडिंग लेने नहीं आ रहे हैं। मोबाइल पर मैसेज नहीं आ रहा है। बिजलीघर पर जाकर चेक कराने पर पता चलता है कि बिल कितना है। बुद्धि विहार निवासी अविनाश सिंह ने बताया कि दो दिन में ही उनका बिल छह हजार से आठ हजार रुपये हो गया। जबकि उनके यहां दो किलोवाट का कनेक्शन है। विभागीय जानकारों का कहना है कि स्मार्ट मीटर पिछले महीनों के औसत के आधार पर बिल बना रहा है। आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।

हर काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों के लगाने होंगे चक्कर
33 केवी लाइन से संबंधित कार्य - अधिशासी अभियंता कार्यालय, कोठी नंबर-5, ट्यूबवेल कॉलोनी
ट्रांसफार्मर में खराबी, एलटी लाइन फॉल्ट - अधिशासी अभियंता कार्यालय, कोठी नंबर-5, ट्यूबवेल कॉलोनी
नए कनेक्शन, मीटर, सोलर रूफ टॉप - अधिशासी अभियंता कार्यालय, आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस
बिल संशोधन व लोड बढ़ाना - अधिशासी अभियंता कार्यालय, आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस
बिजली चोरी, आईजीआरएस संबंधी शिकायत - मुख्य अभियंता कार्यालय, मझोला, दिल्ली रोड

नोट - पहले यह सभी कार्य बिजलीघर में शिकायती पत्र देने से हो जाते थे।

हेल्प डेस्क के नंबर

बुद्धि विहार - 9759557860

दौलतबाग - 9759622493
सीतापुरी - 9058049703

जीआईसी - 8077841760

चार हेल्प डेस्क के अलावा हेल्पलाइन नंबर 1912, एक्स पोस्ट, वेब सेल्फ सर्विस आदि माध्यम भी खुले हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए हमारे बिजलीघरों पर भी कर्मचारियों द्वारा शिकायतें नोट की जा रही हैं और उन्हें संबंधित कार्यालय तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार चौरसिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें