फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से उफनाए नाले में गिरकर डूबने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
संभल में नाले में गिरकर जान गंवाने वाली अर्चना का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संभल। शहर में रविवार की देर रात से सोमवार सुबह तक की बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और नाले उफना गए। ऐसे ही माहौल में सोमवार सुबह परिवार सहित धार्मिक कार्यक्रम में जा रही चार साल की अर्चना नाले में जा गिरी। उफनाए नाले में दूर तक वही बच्ची का शव बाहर निकला है।
विज्ञापन


अर्चना रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधी सराय बढ़ई वाली बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक राधेश की बेटी थी। सोमवार सुबह राधेश परिवार के साथ रायसत्ती पर स्थित माता के थान पर परिवार सहित जात लगाने के लिए आया था। बारिश देख राधेश ने ई-रिक्शा साइड में खड़ा कर दिया। सोचा कि बारिश हल्की होने पर बच्चों को बाहर बुला लाएगा। इसी बीच बच्ची अर्चना पिता के पीछे चल दी और पास बह रहे नाले में जा गिरी। बारिश से तेज फ्लो के कारण अर्चना बहने लगी।

राधेश ने नाले में कूदकर तलाश किया तो अर्चना काफी दूर हाथ आई लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


0000000000

ईओ ने परिवार को जिम्मेदार ठहराया
नगर पालिका के ईओ डॉ.मणि भूषण तिवारी ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि हादसे को लेकर मां-बाप की लापरवाही रही। बच्चों को छोड़कर वह सड़क पर आ गए थे। नाले को कवर कराने का काम शुरू करा दिया है। नाले की नपाई कराने के लिए टीम भेजी है। स्लेब डालकर नाले को कवर कराया जाएगा। रायसत्ती थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

0000000000
बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी। - विकास चंद्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें