फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंशीय पशुओं से किसानों को हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की मासिक पंचायत भगवानदास के आवास पर आयोजित की गई। पंचायत में किसानों की कई गंभीर समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बा बस स्टेंड पर भगवानदास के आवास पर आयोजित बैठक में भाकियू अअ राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद ग्राम पंचायत में गोशाला नहीं बनाई गई। जिससे सैकड़ों की संख्या में गोवंशीय पशु किसानों की फसल को क्षति पहुंचा रहे हैं। किसान अपने हर खेत की देखरेख नहीं कर सकते।
थाने में सैकड़ों आवारा पशुओं को संरक्षण मिला हुआ है। रात में सभी पशु किसानों के खेतों पर पहुंच कर फसल को नष्ट कर रहे हैं। दिन में थाने में पहुंच जाते हैं। धनारी ग्राम पंचायत में सैकड़ों बीघा जमीन ग्राम समाज की पड़ी है। जिसमें प्रशासन गोशाला बना कर सभी आवारा पशुओं को रखा जाए और किसान के खेतों में जाने से रोका जाए। भाकियू ने प्रशासन को चेतावनी दी कि प्रशासन ने आवारा पशुओं के लिए स्थायी गौशाला नहीं बनाया तो भाकियू अअ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इधर महावा नदी को पुनर्जीवित नहीं किया गया है। जिससे यहां का जलस्तर गिरता जा रहा है। प्रशासन कई गंभीर समस्या को की अनदेखा कर रहा है। धनारी पट्टी बालू शंकर में 70 बीघा जमीन ग्राम समाज की खाली पड़ी है।
उस भूमि पर एक राजकीय इंटर कालेज या राजकीय इंजीनियरिंग कालेज खोले जाने की मांग की। जिससे किसान के बच्चे शिक्षा ले सकें। पंचायत में राजेश शास्त्री, हरपाल सिंह, वीरन सिंह, पप्पू यादव, रामजीत सिंह, सुग्रीव, विजयपाल सिंह, शंकर सिंह, ऋषिपाल सिंह, वीरपाल सिंह, चमन राघव, भगवानदास, धर्मपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें