फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के स्वागत में लिखा 2019, फिल्मी धुनों पर थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। नए वर्ष-2019 का सभी ने अपने अंदाज में स्वागत किया। देर रात तक धमाल रहा। महिला संगठनों और विभिन्न क्लबों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नए वर्ष का स्वागत किया और नए संकल्प लिए। संभल जिले की असमोली तहसील के दुगावर गांव में महिलाओं ने 2019 की आकृति बनाई और अपनी तरक्की के लिए हाथ उठाकर संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण मानव विकास समिति के निदेशक रॉय मैथ्यूज, समन्वयक जयनारायण जैना, बिजेंद्र सिंह, विनीत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया। संभल में महिला शक्ति संगठन ने हयात नगर में वर्ष-2018 को विदाई दी गई और 2019 का जोरदार स्वागत किया गया।
अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने कहा कि बीते साल को हंसते हुए विदा करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। नव वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति अपने आने वाले वर्ष की नए उमंग के साथ शुरूआत करने की सोचते हैं। खुशबू वार्ष्णेय, कविता गुप्ता, बृजवला देवी, कुसुमलता, निशि वार्ष्णेय, सपना वार्ष्णेय, अंजना गुप्ता, साधना गुप्ता, मधु गुप्ता, नेहा गुप्ता, मंजू रस्तोगी, संध्या रस्तोगी, पूनम, प्रतिज्ञा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें