धनारी। थाना गेट के सामने धरने के 29वें दिन बाइक रैली बबराला होते हुए गुन्नौर पहुंचे। दस सूत्री मांगों का एसडीएम गुन्नौर को प्रदेश के राज्यपाल नाम ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का धरना थाना गेट के सामने पिछले 29 दिन से चल रहा है। किसान चकबंदी में भ्रष्टाचार, महावा नदी को पुनर्जीवित कराने, भूमाफिया से गरीबों की जमीन को मुक्त कराने आदि की मांग को लेकर धरने पर हैं। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव व युवा जिलाध्यक्ष मोरध्वज यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली गुन्नौर पहुंचने के बाद एसडीएम रामवीर सिंह गुन्नौर को प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर दस सूत्री मांगों पूरी कराने का अनुरोध किया। एसडीएम ने सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने धरनास्थल पर पहुंच कर किसानों को अवगत कराया। धरना पर बैठे किसानों की हालात बिगड़ती जा रही है लेकिन धरनास्थल पर प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी किसानों की पीड़ा सुनने के लिए नहीं पहुंचा। इससे किसानों में भारी रोष है। धरने में संजीव लोधी, अर्जुन सिंह, अशोक कुमार, पद्म सिंह, अरविंद कुमार, अफसर अली आदि मौजूद रहे।