फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मध्य गंगा नहर का 90 फीसदी निर्माण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर गंगा बैराज से होकर आ रही मध्य गंगा नहर का संभल जनपद में करीब 90 फीसदी निर्माण का काम पूरा हो चुका है। बिजनौर से लेकर अमरोहा जनपद तक नहर की मजबूती परखने के लिए बृहस्पतिवार को पानी छोड़ा गया। इससे अब संभल जनपद की सीमा में मध्य गंगा नहर के निर्माण का शेष कार्य जल्द पूरा होकर सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिजनौर गंगा बैराज से सिंचाई के लिए बनवाई जा रही मध्य गंगा नहर का द्वितीय चरण वर्ष 2006-07 में शुरू हुआ था। बीच में कुछ भूमि के विवादों के चलते इसका निर्माण कार्य लगभग रुक गया था। बिजनौर गंगा बैराज से बनाई जा रही नहर अमरोहा, संभल, मुरादाबाद जनपद में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगी। मुख्य मध्य गंगा नहर से संभल जिले में दो प्रमुख शाखाएं निकलेंगी। इनमें चंदौसी शाखा 60 किलोमीटर, बहजोई शाखा 50.8 किलोमीटर लंबी है। इनका लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अभी पुल का निर्माण कार्य अधूरा है।
बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से अमरोहा जनपद की सीमा तक 55 किलोमीटर क्षेत्र की दूरी तक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने का उद्देश्य निर्माण की गई नहर की मजबूती को परखना है।
विज्ञापन

रजवाहे, अल्पिका, एस्केप का 80 फीसदी निर्माण हुआ
संभल जनपद में मध्य गंगा नहर शाखा चंदौसी व बहजोई के किसानों की फसलों की सिंचाई की जाएगी। जिले में करीब 70 हजार हेक्टेअर भूमि की नहर से सिंचाई होगी। सिंचाई के लिए मुख्य शाखा में से रजवाहे, अल्पिका, एस्केप बनाई जा रही है। ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। इनका भी लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
मध्य गंगा नहर में टेस्टिंग का कार्य बिजनौर बैराज से अमरोहा तक किया जा रहा है। संभल में चल रहा निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली लखनऊ हाईवे पर अमरोहा में पुल बनने के बाद जल्द ही सिंचाई के लिए नहर से पानी छोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता मध्य गंगा नहर संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें