फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रशिक्षण से 9 मास्टर ट्रेनर्स अनुपस्थित, जवाब तलब हुआ

Sun, 07 Apr 2024 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मास्टर ट्रेनर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने पत्र जारी किया है। बताया कि लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई थी। 14, 28, 30 मार्च और शनिवार को बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण/बैठक में प्रतिभाग करना था। इसमें 9 मास्टर ट्रेनर्स अनुपस्थित रहे। बताया कि अनुपस्थित रहने वाले मास्टर ट्रेनर्स में राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी के व्याख्याातात सिविल प्रशान्त यादव, मध्य गंगा नहर के सहायक अभियंता हैदर मेंहदी, जमुना सिंह यादव, अवर अभियंता राजकुमार, अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार, लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार, अवर अभियंता नवीन वर्मा, अवर अभियंता शिवराज सिंह, चंदौसी आईटीआई के अनुदेशक लोकेश कुमार शामिल हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अनुपस्थित मास्टर्स ट्रेनर्स से तत्काल स्पष्टीकरण सांक्ष्यों सहित मांगा गया है। अन्यथा की स्थिति में सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें