संभल। जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित जांच में सामने आए हैं। डॉक्टरों की टीम ने अब इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच कोरोना संक्रमित तीन मरीजों को बहमन जहरा अस्पताल से ठीक होने पर छुट्टी दी गई है। दो मरीजों को मुरादाबाद से ठीक होने पर घर भेजा गया है। जनपद में कुल कोरोना सं क्रमित की संख्या 2958 हो गई। इसमें से 2852 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 64 मरीज उपचार करा रहे हैं जबकि 42 लोगों की कोरोना की वजह से अब तक मौत हुई है। सिरसी स्थित ढाई सौ बेड के कोरोना अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क मेंआए लोगों को ट्रेस करके उनके नमूने लेने का काम शुरू हो गया। ब्यूरो