संभल/सिरसी। बैंक कर्मियों के द्वारा भुगतान के दौरान किसानों के साथ अभद्रता और गन्ना किसानों की एडवाइज को समय से खातों में न भेजे जाने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें किसानों ने फसल बीमा योजना को स्वेच्छिक करने की मांग की।
क्षेत्र के गांव हजरतनगर गढ़ी की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान एडवाइज के जरिए बैंक में आता है। जिसे बैंक कर्मी समय से उनके खातों में पोस्ट नहीं करते हैं और भुगतान में देरी होती है।
किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। किसानों के प्रदर्शन के बाद शाखा प्रबंधक ने किसानों से बातचीत की और कहा कि गन्ना मिल एडवाइज के बजाय भुगतान सीधे खातों में प्रेषित करें तो बैंक कर्मियों को भी समस्या नहीं आएगी और जल्द समस्या का समाधान होगा। साथ ही बैंक कर्मचारियों के व्यवहार के प्रति खेत प्रकट करते हुए हर समस्या के समाधान की बात कही। इस अवसर पर ऋषभ चौधरी, आसिफ रजा, राजवीर सिंह, हर्बल सिंह,हरवीर सिंह, जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
तीसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
संभल। मध्य गंगा नहर परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे को सर्किल रेट से 4चार गुना देने की मांग कर रहे भाकियू अअ का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा की धरना प्रदर्शन को तीसरा दिन है। लेकिन प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने किसानों से बातचीत नहीं की है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
अगर प्रशासन ने किसानों की मांगों को नहीं मानी तो हम अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। चाहे इसके लिए किसानों को कुर्बानी देनी पड़े। इस अवसर पर मुकेश सिंह, दलबीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद बारिश, सुलेमान, अनीस अहमद, चंद्रकेश, सुखराम, राजेश, सुशील शर्मा,शिशुपाल, पप्पू आदि मौजूद रहे।