बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव में ग्रह क्लेश के चलते युवक फंदे से झूल गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ में जोधा सिंह बुधवार की सुबह को घर पर अकेला था। जबकि अन्य परिजन घेर में चले गए थे। परिजन दोपहर तकरीबन 12 बजे घर पर लौटे तो एक कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। आवाज लगाने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने किसी तरह दरवाजे को खोला। इसके बाद अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जोधा सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि युवक को घरेलू तनाव था जो कि एक दिन पूर्व ही पत्नी को मायके में छोड़ कर आया था।