फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साप्ताहिक बाजार में दंपती से ठगे 8100 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना बनियाठेर के निकट लगने वाली साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को बकरा खरीदने गए दंपती एक व्यक्ति ने आठ हजार एक सौ रुपये ठगकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगो से पूछताछ की। लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के निकट लगने वाली साप्ताहिक बजार में पशु खरीदे व बेचे जाते हैं। ईद के त्यौहार को लेकर बकरे खरीदने बड़ी संख्या में लोग साप्ताहिक बाजार में आ रहे हैं। शुक्रवार के दिन गुमथल निवासी श्यामवीर अपनी पत्नी सुशीला के साथ बाजार में बकरा खरीदने गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और स्वयं को उनके बेटे के रिश्ते का ससुर बताते हुए विश्वास में ले लिया। ठग ने उनके बेटे, बहू, ससुर व अन्य परिजनों के नाम बताए। ठग ने वहां खड़ी ई-रिक्शा को स्वयं की बताते हुए बैठा दिया। उन्हें विश्वास में लेकर कहा कि आप ई-रिक्शा में बैठे रहे और मैं आपके लिए बकरा लेकर आता है। आरोपी उन्हें झांसे में लेकर 8100 रुपये ले लिए और चलाया। काफी देर तक वापस न आने पर दोनो पति पत्नी ने उसकी तलाश की। पर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें