फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम के सामने 80 लोग शिकायतें लेकर पहुंचे, मौके पर दस का निस्तारण

Sun, 02 Feb 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। करीब 80 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से मौके पर 10 लोगों की शिकायतें निस्तारित की गईं। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सर्वाधिक शिकायत राजस्व और पुलिस विभाग की रहीं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों को सुना जाए। शिकायतों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। शासन की मंशानुसार प्राथमिकता से शिकायतों का समाधान हो। पुलिस से संबंधित शिकायतें एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सुनीं। एसपी ने कहा कि थाने में आने वाले छोटी छोटी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। कई बार छोटे छोटे विवाद बड़ी घटना का रूप ले लेते हैं। इस दौरान सीडीओ, गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डाॅ. तरुण पाठक, बीएसए अलका शर्मा, एसडीएम निधि पटेल, सीओ आलोक सिद्दू आदि रहे।
विज्ञापन


गुन्नौर तहसील में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
गुन्नौर। एसडीएम आनंद कटारिया ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। उनके समक्ष 62 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से मौके पर दो शिकायत निस्तारित की गईं। उन्होंने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ दीपक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें