फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नहीं मिले 74 उपद्रवी, पुलिस दूसरे जिलों में कर रही तलाश

Wed, 02 Apr 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की खोजबीन पुलिस लगातार कर रही है। बवाल में शामिल 74 आरोपी ऐसे हैं जिनके चेहरे तो बवाल करते हुए पुलिस के सामने आए लेकिन वह पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि 82 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी शामिल हैं। उन पर भी बवाल की साजिश रचने और अन्य कई गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पोस्टर जामा मस्जिद की दीवार और एकता पुलिस चौकी में भी लगाए थे। अब जामा मस्जिद की दीवार तो पोस्टर नहीं लगा है लेकिन एकता पुलिस चौकी में पोस्टर लग रहे हैं। पोस्टर में दिख रहे 74 आरोपियों में से एक भी आरोपी पुलिस पकड़ नहीं सकी है। जबकि पुलिस की ओर से इनाम दिए जाने की घोषणा भी की गई थी।
पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे जिले तक इन पोस्टर में दिख रहे चेहरों की तलाश करने में जुटी है। एसपी ने बताया कि पहचान बताने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा और पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें