फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में 74 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को 74 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 632 हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

संक्रमितों में संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला मुबारकपुर निवासी 30 वर्षीय युवक, बहजोई निवसी 38 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, चंदौसी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी के मोहल्ला कैथल गेट निवासी 14 वर्षीय किशोर, किशोर की दस वर्षीय बहन, मोहल्ला सेमरटोला निवासी 31 वर्षीय युवक, मोहल्ला मारवाड़ी निवासी 54 वर्षीय महिला, उनके 31 वर्षीय एवं 28 वर्षीय दो बेटे, मोहल्ला बारासैनी निवासी पांच वर्षीय बालक, कैथलगेट निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला मारवाड़ी निवासी 36 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय व्यक्ति, आजाद रोड निकट चर्च निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, कैैथल गेट निवासी 30 वर्षीय युवक, विनायक गार्डन निवासी 38 वर्षीय युवक, मोहल्ला मोती निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक की कोरोना जांच संक्रमित मिली है। इनके अलावा सात लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें संभल के मोहल्ला कोटला सरायतरीन निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला एवं 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके मोहल्ले के ही हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों के घर के नजदीक रहने वाले लोगों के टीम ने नमूने लिए गए थे। मोहल्ला ठेर निवासी 23 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित मिली है। इनके मोहल्ले में भी पहले कोरोना संक्रमित मिल चुका है। रजपुरा निवासी 32 वर्षीय महिला की जांच कोरोना पॉजिटिव है। संदिग्ध महसूस होने पर उन्होंने स्वयं ही जांच करा ली थी। चंदौसी निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, उनके परिवार के ही 36 वर्षीय एवं 28 वर्षीय दो युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। मोहल्ले में पहले ही एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुका है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही परिवार के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को जिले में 74 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें