फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज से उतरे करंट की चपेट में आने से छात्रा झुलसी, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गुन्नौर। फ्रिज से उतरे करंट की चपेट में आने से छात्रा झुलस गई। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने झुलसा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बुधवार को गुुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी छुट्टन अली की 18 वर्षीय बेटी मनतशा को फ्रिज से उतरे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उपचार कराने के लिए मेरठ ले गए। जहां गुरुवार को दम तोड़ दिया।
इसकी सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार को मनतशा ने किसी काम से फ्रिज खोला था। उसमें अचानक करंट आ गया। जिसकी चपेट में आते ही उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो वह बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन

आनन फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। देर शाम परिजनों ने छात्रा को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें