फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष रूप से सभी मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी का निर्वाह करें। यह बात नगर के इसलामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में आयोजित लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रशिक्षण के पहले दिन कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदानकार्मिकों तक अपनी ड्यूटी को पूरी मेहनत और लगन से निभाते हुए अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करें।
विज्ञापन

ईवीएम के कंट्रोल यूनिट और वैलेट यूनिट तथा वीवीपैट आदि की पूरी गहनता से जानकारी लें। प्रशिक्षक के बताए गए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें, जिससे कि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए। मतदान को सुगमता से संपन्न कराना है। प्रभारी मतदान कार्मिक/ मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि ईवीएम से संबंधित जितनी अधिक जानकारी मतदान कार्मिक ग्रहण करेंगे, मतदान के दिन कार्मिकों को उतनी ही आसानी रहेगी।
उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी अपनी टीम के साथ मेहनत से प्रशिक्षण ग्रहण करें। टीम भावना से काम करें, मतदान के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने भी कार्मिकों को ईवीएम संबंधी कई बिंदुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन

इस बीच मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर्स ने सभी मतदान कार्मिकों को ईवीएम संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रमेश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह व जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, सुनील कुमार दिवाकर, हरीशंकर मौर्य व अमित कटारिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें