संभल। संभल में नई तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सीडीओ कमलेश सचान, उप जिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी, तहसीलदार दीपक कुमार और सीओ संतोष कुमार सिंह के साथ समस्याएं सुनीं। इस दौरान 66 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।
इसमें राजस्व की 35, पुलिस की 11, विकास की 6, खाद्य एवं रसद विभाग की तीन और अन्य 11 शिकायतें रहीं। अधिकारियों ने इन्हें गंभीरता से सुना। राजस्व की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मौका मुआयना करने के बाद गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
कहा कि इससे शिकायतों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कुलदीप आदिम, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, बीडीओ प्रेमपाल सिंह आदि रहे।