फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 63 हजार रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर 63 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन

चंदौसी। धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी रनवीर सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भाभी का मायका जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में है। करीब एक साल पहले यहीं के दंपति ने उसके भाई की शादी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताया कि बदायूं के सहसवान निवासी लड़की के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों ओर का खर्च स्वयं उठाना पड़ेगा। आरोपियों ने सहसवान के एक युवक को बुलाकर रिश्ता तय करा दिया। आरोपियों ने बरात में आने वाले खर्च के नाम पर 60 हजार रुपये ले लिए व 15 नवंबर 2021 को शादी कराने की बात कही। तारीख नजदीक आने पर दूसरी तरफ से कोई सूचना न मिलने पर वह लोग दंपति के घर पहुंचे। यहां उनके घर ताला मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि दंपति कई लोगों को ठग चुके हैं। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें