फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीकरी गेट निवासी एक वृद्ध की रेलवे फाटक 34 बी के पास ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिवार में कोई न होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने सुपुर्द ए खाक कर दिया। मोहल्ला सीकरी गेट निवासी सद्दीक गफूर (65) के परिवार में कोई नहीं है। इसीलिए वह इधर-उधर टहलता रहता था।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग ही उसे खाना आदि खिला देते थे। सद्दीक रविवार की सुबह सात बजे रहोली रोड स्थित धुरे वालों की ज्यारत पर रोजाना की तरह जा रहा था। सद्दीक जब रेलवे लाइन क्रास कर रहा था। इसी दौरान बरेली की ओर से पैसेंजर ट्रेन आ गई।
जिसकी चपेट में आकर सद्दीक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची जिसने मृतक की शिनाख्त कराई। इसके बाद पंचनामा भर शव मोहल्ले के नासिर पुत्र हाफिज हुसैन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले में शव पहुंचने पर नासिर के घर लोगों की भीड़ लग गई। क्योंकि मृतक अकेला होने के कारण सभी के घर आता जाता था और खाना आदि खा लेता था। मृतक के परिवार में कोई न होने के कारण नासिर ने उसे सुपुर्द खाक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें