फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने दिए पुलिसकर्मियों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। लोकसभा चुनाव में दूसरे जिलों से आई पुलिस फोर्स के साथ पूरी सामंजस्यता बनाए रखें। यह बात नगर के इस्लामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में जिले भर के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कही। वह शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई पर्सनल पुलिस ट्रेनिंग के आयोजन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्षता से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसे बखूबी निभाएं। अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। मतदान केंद्रों के आसपास की पूरी जानकारी एकत्र करें।
वांछित अपराधियों समेत अवैध शराब व रुपयों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। लगातार चेकिंग करें, जिससे कि लोकसभा चुनाव पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी से संपन्न कराया जा सके। बाहर से आए प्रशिक्षक एएसपी देवेश कुमार पांडेय व एएसपी संभल पंकज कुमार पांडेय समेत जिले भर के सीओ व थाना प्रभारी तथा चुनाव सेल प्रभारी अमित कुमार, जितेंद्र तोमर, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें