फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रयागराज कुंभ मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। जिसका सीधा असर वाल्मीकि समाज व सफाई कर्मी समाज पर दिखाई दे रहा है। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने खुशी का इजहार किया। इसके लिए उन्होंने नगर पालिका परिसर में नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर उनका सम्मान किया और आभार जताया।
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजभर के नेतृत्व में सफाई कर्मी नगर पालिका परिसर में इकट्ठे हुए। सभी ने मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर सम्मान कर आभार जताया। अजय राजभर ने कहा कि भगवान राम ने दलितों, भीलों को गले लगाकर उनका सम्मान किया तो कृष्ण ने गरीब सुदामा के पैर धोकर उनका सम्मान किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों के पैर धोकर पूरे वाल्मीकि समाज का सम्मान किया है।
इसके लिए समूचा वाल्मीकि समाज उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हैं। इस दौरान विमल प्रेमी, विश्वनाथ, मनोज कुमार, अंकित, राजेश, सौरभ, रिंकू, तोती, भोली, बाबू, निशांत, वीरेंद्र कुमार, शालू समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक मोहल्ला हनुमान गढ़ी में हुई। जिसमें कुंभ में सफाई कर्मियों के पैर धोने को काबिले तारीफ बताया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में सफाई कर्मियों के हितैषी हैं तो नगरपालिका में ठेकेेदारी प्रथा बंद करके समान काम के लिए वेतन देने का कार्य करें। बैठक में रोहित वाल्मीकि, बिजेंद्र वाल्मीकि, गौरव वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, संजय सेठ, मनीष अंजान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ज्ञानप्रकाश वाल्मीकि ने की संचालन राजेश चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें