धनारी। थाना क्षेत्र के मझौला फतेहपुर तिराहे के पास बना यात्री शेड कई महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन यात्री शेड की मरम्मत नहीं होने से यह कभी भी गिर सकता है। जबकि यात्री यहां वाहनों के इंतजार में खड़े रहते हैं।
आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के गांव मझौला फतेहपुर तिराहे के पास सांसद निधि से यात्री शेड बनाया गया था। यात्री शेड में एक ट्रक ने टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। यात्री शेड का एक तरफ का पिलर टूट गया। बहजोई बबराला जाने के लिए यात्री इसी यात्री शेड में खड़े होकर वाहन का इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर क्षतिग्रस्त यात्री शेड गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।