फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बनकर की 60 हजार की ठगी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ घंटों की दुल्हन बनकर ग्रामीण के साथ महिला ने ठगी की। इस ठगी में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन बनी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू निवासी अशोक ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले वह अमरोहा जिले के हसनपुर में एक व्यक्ति से मिला था। व्यक्ति ने काफी देर तक बातें कीं और इसी दौरान शादी के बारे में पूछने लगा। जब बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है तो उस आरोपी व्यक्ति ने उसकी शादी कराने की बात कही। इस दौरान एक महिला का नंबर भी दिया गया। पीड़ित ने बताया कि परिजनों की मंशा से शुक्रवार को शादी का दिन तय हो गया। तय तिथि पर दो महिला और दो पुरुष हरि बाबा धाम बांध पर आ गए। एक महिला के साथ शादी हुई। उसने अपना नाम कंचन बताया था। पीड़ित का कहना है कि शादी कराने वाले व्यक्ति ने पहले दस हजार रुपये लिए थे और शुक्रवार को शादी होने के बाद 50 हजार रुपये लेकर वह तीन लोग चले गए। दो घंटे बाद महिला भी चकमा देकर चली गई। पीड़ित का कहना है कि इस धोखाधड़ी में 60 हजार रुपये ठगे गए हैं।
पुलिस ने शनिवार को दुल्हन बनने वाली महिला को कस्बा गवां के संभल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। रजपुरा थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया ठगी करने वाली महिला ने अपना नाम रिहाना निवासी गलशहीद जिला मुरादाबाद बताया है। अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें