बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा निवासी धर्मेंद्र राघव ने एसपी को बताया कि कुछ महीने पहले मेरी बुआ के बेटे ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान गोल्डन कार्ड के अंतर्गत संविदा कर्मी की भर्ती निकलने संबंधी नोटिफिकेशन व्हाट्स एप मोबाइल पर भेजा था। मेरी बुआ के बेटे ने ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी आसिफ से मुलाकात भी कराई थी। जिस पर उसने अपने भांजे और दामाद के भाई को नौकरी पर लगवाने के लिए 5.50 लाख रुपये दिए।
इसके बाद दोनों के इंटरव्यू के नाम पर पेटीएम से 25-25 हजार रुपये भी लिए गए। लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगी। इस पर पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर मुरादाबाद जिले के गांव गुलाबबाड़ी निवासी अमित ठाकुर, आदर्श, संजय यादव और ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।