चंदौसी। शहर में घरेलू सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था होनी है। इस योजना के लिए शासन काफी समय से जमीन तलाशने के लिए जोर दे रहा है। लेकिन नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके लिए एक हेक्टेअर जमीन की आवश्यकता है।
शहरवासियों को सहूलियत दिलाने के उद्देश्य से सरकार शहर में घरेलू सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था लागू करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए शहर में एक हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। लेकिन शहर में इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
जबकि शासन लगातार जमीन तलाशे जाने पर जोर दे रहा है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंदौसी से इस योजना के निर्माण के लिए निशुल्क एक हेक्टेयर भूमि की मांग लिखित व मौखिक रुप से कई बार की जा चुकी है।
इस योजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी निजी तौर पर जल निगम के अधिकारियों ने संपर्क कर चुके हैं। लेकिन काफी प्रयास के बाद अभी तक इसके लिए निशुल्क भूमि न तो चिह्नित हो पाई है और न ही उपलब्ध कराई गई है।
इस कारण योजना को अमली जामा नहीं पहनाया जा रहा है। नगरपालिका की लापरवाही के कारण यह योजना अधर में लटकी हुई है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार उपमन ने मुख्य अभियंता मुरादाबाद को इस बारे में अवगत कराया है। उनका कहना है कि जमीन उपलब्ध होने पर योजना पर कार्य किया जाएगा।