फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारत में खेलने पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विश्व हिंदू शक्ति भारत संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में खेलने पर प्रतिबंध की मांग की। नगर के नूरियो सराय में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अक्षत अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान में पाकिस्तानी खिलाड़ी के खेलने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अगर भविष्य में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई तो विश्व हिंदी शक्ति भारत संगठन इसका खुले मंच से विरोध करेगा। साथ ही भाजपा को सांसद साक्षी महाराज और नेपाल सिंह को उनकी अमर्यादित भाषा पर लगाम लगाकर सख्त हिदायत देनी चाहिए। इस अवसर पर अभय रस्तोगी, अनिकेत, मनीष, शिवम, विशाल, दीपक, ईशान, मनोज, उमंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें