फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की जांच पूरी, सिरातूल को मिलेगा 70 लाख के मुआवजे का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। साढ़े तीन साल पूर्व सऊदी अरब में पति की मौत के बाद कानूनी जंग लड़ने वाली विधवा सिरातूल को समझौते के दौरान मिलने वाला 70 लाख की धनराशि का चेक जल्द प्रदान किया जाएगा। चेक के साथ मिले पत्र में दूसरा नाम दर्ज होने की गलती से जिला प्रशासन की जांच में अटके चेक के लिए जिला प्रशासन दूतावास के पत्र का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

विदित रहे कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव नरैटा मोहम्मदपुर का नौशाद पुत्र फकीरा सऊदी अरब में मेहनत मजदूरी करता था। जहां साढ़े तीन साल पूर्व उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसके लिए उनकी पत्नी सिरातूल ने वहां के न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ी। जिसमें वहां के एक युवक को न्यायालय में आरोपी बनाया था। जिसके के बाद आरोपी ने पूरे मामले में कानूनी समझौता किया। जिसमें सिरातूल को 70 लाख रुपये मुआवजे का चेक भारत सरकार को उसके नाम प्रदान किया गया।
आठ दिसंबर को यह चेक जिला प्रशासन को मिला तो इसके साथ लगे पत्र में एक नाम गलत दर्ज होने के कारण जिला प्रशासन ने जांच कराई और गलती की सूचना दूतावास को दी। जिसके बाद दूतावास की ओर से होने हुई गलती की पुष्टि की गई। अब दूतावास की ओर से सुधार के लिए पत्र का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही दूतावास का पत्र मिलेगा मुआवजे का चेक सिरातूल को मिल सकेगा। बता दें कि पति की मौत के बाद सिरातूल कुट्टी बेचकर अपने परिवार को गुजारा कर रही है।
विज्ञापन

------------------------------
मुआवजा राशि का चेक देने के लिए जांच पूरी हो चुकी है। जो नाम पत्र में गलती से लिख गया था। उसके बारे में दूतावास ने अवगत करा दिया है। अब दूतावास अपना अनुमति पत्र जिलाधिकारी को भेजेगा। जिसके बाद महिला को चेक सौंप दिया जाएगा।- दीपेंद्र यादव, एसडीएम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें