फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगाए यातायात सुरक्षा के संकेत बोर्ड, हादसे का शिकार हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। सड़क सुरक्षा को लेकर हाईवे का चौड़ीकरण कर रही कार्यदायी संस्था कितनी गंभीर है इसका अंदाजा हाईवे पर हो रहे हादसों से लगाया जा सकता है। सुरक्षित यातायात के लिए सड़क निर्माण में न तो नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही सुरक्षा से संबंधित संकेत बोर्ड लगाए गए हैं। हाईवे के रूट डायवर्जन की जगह-जगह रेडियम की पट्टी न होने से वाहन रात में डिवाइडर और पुलों की रेलिंग से टकराकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गुन्नौर के नरौरा गंगा घाट से चंदौसी, बिलारी के बीच नेशनल हाईवे 509 आगरा-मुरादाबाद हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसमें गुन्नौर और बहजोई के बीच आधा दर्जन से अधिक नए पुलों को बनाया गया है।
जिनका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कई बार ट्रायल भी किया गया और हाइवे को संचालित कर सफेद पट्टी भी लगा दी गई। लेकिन अचानक इन पुलों पर अवरोध लगाने के लिए कार्यदायी संस्था ने लगातार लापरवाही बरती और काली मिट्टी डालकर मार्ग को रोका गया। जिससे रात्रि में काली मिट्टी वाहन चालकों को हाईवे जैसी प्रतीत होती है और वाहन उससे टकराकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब कोहरे के दौरान हादसे और अधिक हो रहे हैं। धनारी थाना क्षेत्र के महावा नदी के पुल पर एक ट्रक और एक बस पलट गई जबकि आधा दर्जन से अधिक बाइक भी हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा कोतवाली गुन्नौर बबराला के बर्दमार पुल पर लगातार हादसे हो रहे हैं। जहां पुल के काफी ऊंचा होने के चलते यहां से तीन बाइक सीधे नदी में चली गई और बाइक सवारों को गंभीर चोट आई।

मेरठ-बदायूं मार्ग पर लापरवाही से हो रहे हादसे
गुन्नौर/बबराला। राजकीय राजमार्ग मेरठ-बदायूं का चौड़ीकरण हो रहा है। जिस पर कार्यदायी संस्था ने हाईवे के दोनों ओर से गहरे-गहरे गड्ढे खोद दिए हैं जिनके दोनों ओर न तो रेडियम की पट्टी लगाई गई और न बैरीकेटिंग की गई है। जिससे सामने से आने वाले वाहन को बचाने और रोशनी के चकाचौंध में वाहन गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। बबराला-बदायूं मार्ग पर एक माह में तीन रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त हुईं हैं जिनमें करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते प्रशासन और पुलिस की ओर से नोटिस दिया गया है। लेकिन शिकायत के बाद भी इस हाईवे पर सुरक्षा नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें