फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर में आसरा आवास योजना के लिए नए सिरे से होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। जिला नगरीय विकास अभिकरण के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में आसरा आवास दिलाने के लिए प्रशासन ने नए सिरे से आवेदन मांगे हैं। तत्कालीन सपा सरकार ने वर्ष 2013 में नवीन योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आवास के लिए योजना चलाई थी। नगर पंचायत गुन्नौर में अनुसूचित जाति के 67 एवं सामान्य जाति के 113 समेत कुल 180 आवासों का निर्माण कार्य हो रहा है। इनके आवंटन के लिए पूर्व में आवेदन पत्र दिए गए थे, लेकिन किसी कारणवश प्रशासन की ओर से उन्हें निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद अब नए सिरे से पात्र लाभार्थियोंके लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अल्पसंख्यक बस्तियों में रहने वाले मजदूर परिवारों को इसका लाभ मिल सकेगा। जिसमें नगर निकाय में पंजीकृत रिक्शा चालक और अन्य पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति के व्यक्ति भी आवेदन कर सकेंगे, जो बीपीएल कार्ड धारक हो। आवेदन करने के लिए फार्म वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें