शनिवार को जिलेभर में पांच और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 1658 हो गई है। वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले में 15 से 18 वर्ष के 2171 किशोर व किशोरियों को टीका लगा। 18 पार आयु के 4776 लोगों को टीका लगा है। इसमें पहला टीका 994 लोगों को लगाया गया। जबकि 3782 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। वहीं 169 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है।