चंदौसी (संभल)। नगर मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय संभल की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेलें में पहुंचीं 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के बाद 478 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
रोजगार मेले में स्पार्क मिंडा नोएडा, मदरसन नोएडा, टाइम्सप्रो नोएडा, नवभारत फर्टिलाइजर्स, जेनेवा क्रॉप, पुखराज हेल्थ केयर पंजाब, भारतीय जीवन बीमा निगम संभल, इंडियन सिक्योरिटी फोर्स आदि कंपनियां शामिल रहीं। कंपनियों ने 950 रिक्तियां प्रदर्शित की गईं। रोजगार मेले में 783 युवा पहुंचे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सभी युवाओं का साक्षात्कार लिया। जिसके बाद 478 बेरोजगार युवाओं का चयन कर उन्हें नौकरी के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला सेवायोजन अधिकारी आमिर जुबैर ने बताया कि जिन युवाओं को साक्षात्कार के बाद नौकरी नहीं मिली है। वे निराश न हों। आगे भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी अपना सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण अवश्य करा लें। इस अवसर पर मेला प्रभारी गौरव पूठिया, प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार गोयल, प्रबंधक अशोक यादव, अमोल कंचन, डॉ. मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।