फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गन्ना सहकारी समिति के चुनाव में 440 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 04 Oct 2024 05:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गन्ना सहकारी समिति डेलीगेट चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को रजपुरा और असमोली में मतदान हुआ। सुबह से ही दोनों स्थानों पर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। डेलीगेट पदों के लिए ज्यादातर सीटों पर तो निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। कुछ ही सीटों पर कई प्रत्याशियों के होने के चलते बृहस्पतिवार को मतदान का कार्य संपन्न कराया गया। मतदान के पश्चात मतगणना कराकर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए गए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। असमोली गन्ना समिति के निर्वाचन अधिकारी व चकबंदी अधिकारी राजकुमार वर्मा के अनुसार असमोली गन्ना सहकारी समिति के डेलीगेट के चुनाव में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 17 पदों पर मतदान शुरू हुआ। जिसमें गालबपुर से अतर सिंह, बेला से उस्मान व किरनपाल, पल्था से शहीद, अतौरा से राकेश कुमार व सुरेश, कमलापुर जैद से शहजाद व मशरूफ हुसैन, अतौरी से जयपाल सिंह, नबाड़ा से अतुल कुमार व ऋषिपाल सिंह, भवालपुर माफी से नजारूल व शाइस्ता, बटऊआ से भूरे सिंह व विकास कुमार और दारापुर गांव से राजवीर व कमाल खान अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से विजयी हुए हैं। जबकि 117 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं रजपुरा गन्ना समिति के निर्वाचल अधिकारी बीडीओ अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव मढ़ावली से टुंडी और नबाव सिंह, नगला रुखड़ा पुख्ता से करन सिंह, डोहरी से रामसेवक व विजय कुमारी, जयतौरा सागरपुर से सरपाल सिंह व हरपाल सिंह, सिंहदलपुर से नत्थू सिंह व विशनपाल, काशीपुर से अजयवीर सिंह व रामवीर सिंह, भीकमुपर जैनी से इकबाल सिंह व श्यौरानी, चंदूनगला से कमलेश देवी व माया देवी निर्वाचित हुई हैं। वहीं 220 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि 200 डेलीगेट के पद रिक्त रह गए। वहीं मझावली के निर्वाचन अधिकारी कमलकांत ने बताया कि उनके यहां 103 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके यहां चुनाव नहीं हुआ है। डेलीगेट का चुनाव संपन्न होने के बाद अब डायरेक्टर के पदों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात अक्तूबर को अंतिम सूची का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें