संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव महमूदनगर में एक युवक अचानक पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव का अनवर हुसैन पुत्र अब्दुल अजीज अपने घर के गेट के सामने खड़े पेड़ के करीब पहुंच गया। इस पेड़ में हाईटेंशन लाइन के तार के छू जाने से करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से भी गंभीर रूप से झुलस गया।